Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी

पांडव नगर में बच्ची के बलात्कार की आग ठंडी नही हुई थी की पीरागढ़ी का मामला प्रकाश में आया

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी
Rape

केटी न्यूज़/दिल्ली

निर्भया केस के बाद लगा था मानो दुष्कर्म जैसे मामलें कम हो जाएंगे।निर्भया केस में दोषियों को फांसी की सज़ा मिली थी।उनकी सज़ा को देखते हुए भी कुछ लोगो की हैवानियत कम नही हुई।आये दिन रेप जैसी घटनाएं प्रकाश में आती हैं।हाल ही में पांडव नगर में बच्ची के बलात्कार की आग ठंडी नही हुई थी की पीरागढ़ी का मामला प्रकाश में आ गया।

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी

राजधानी दिल्ली से एक बार फिर शर्मनाक वाकया सामने आया है। 3 साल की मासूम से किरायेदार ने दरिंदगी की, जिसके बाद मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है।मामला पश्चिम विहार वेस्ट थाना अंतर्गत पीरागढ़ी का है, जहां तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया।

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी

कैसे हुई वरदात

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद मां ने देखा कि बच्ची गायब है। वह आसपास के इलाके में बेटी की तलाश करने लगी। इसके बाद मां मकान में रहने वाले किरायेदार युवक के कमरे को खटखटाया। आरोपी दरवाजा नहीं खोल रहा था। कुछ देर बाद वह दरवाजा खोलकर फरार हो गया। बच्ची कमरे में खून से लथपथ थी। मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बच्ची को इलाज के लिए पुलिस संजय गांधी अस्पताल ले गई। यहां बच्ची से दुष्कर्म का पता चला।बच्ची का इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी

बच्ची ने मां को बताया कि आरोपी टॉफी देने का लालच देकर उसे साथ लेकर गया था। आरोपी फैक्टरी में काम करता था और वह उसी इमारत का किरायेदार है, जिसमें बच्‍ची रहती है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। देर रात पुलिस ने करीब तीस जगह दबिश देने के बाद 27 वर्षीय आरोपी को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया।सूचना के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 376 (दुष्‍कर्म) और पॉक्‍सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है।

दिल्ली में बच्चियों के साथ फिर हुई दरिंदगी

पांडव नगर का क्या है पूरा मामला

दिल्ली के पांडव नगर में भी एक 4 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद स्थानीय लोग बेहद आक्रोश में थे। आलम ये रहा कि आरोपी के घर के बाहर से भारी भीड़ को हटाने में दिल्ली पुलिस के पसीने छूट गए। पांडव नगर में भारी संख्या में लोग आरोपी के घर के पास जुट गए और दिल्ली पुलिस की कितनी बड़ी फोर्स लोगों पर काबू पाने की कोशिश में है। आरोपी बच्ची की ट्यूशन टीचर का भाई बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।