नैनीजोर के ढाबी गांव से अवैध एकनाली बंदूक बरामद, आरोपित फरार

नैनीजोर ओपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के ढाबी गांव से एक अवैध एकनाली बंदूक बरामद किया है

नैनीजोर  के ढाबी गांव से अवैध एकनाली बंदूक बरामद, आरोपित फरार

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

नैनीजोर ओपी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के ढाबी गांव से एक अवैध एकनाली बंदूक बरामद किया है। हालांकि, मौके का फायदा उठा अपने घर में अवैध हथियार रखने का आरोपित फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ढाबी गांव का मेघनाथ यादव अपने घर में अवैध असलहा छिपाकर रखा है। इस सूचना पर तत्काल उसके घर छापेमारी किया गया। छापेमारी में उसके घर से एक एकनाली बंदूक बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि यह बंदूक अवैध था, जिसे मेघनाथ ने छिपाकर रखा था। हालांकि, उसके पास अवैध बंदूक कहा से आया तथा वह इसे किस उदेश्य से रखा था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस काफी चौकस है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभियुक्त के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।