Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

बगेन थाना क्षेत्र के भदवर बराढ़ी पंचायत के मनकी गांव में दस घंटे के अंतराल में तीन लोगों की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। जिस कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

- एक के बाद एक दम तोड़ते गए लोग, दहशत में है ग्रामीण

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

बगेन थाना क्षेत्र के भदवर बराढ़ी पंचायत के मनकी गांव में दस घंटे के अंतराल में तीन लोगों की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। जिस कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वही इस मामले में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि परिजनों द्वारा बिना पोस्टमॉर्टम कराए तथा पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

जिससे उनकी मौत के रहस्य से पर्दा उठना भी मुश्किल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम गांव के मोरा चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र सुधीर चौधरी को पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत हुई। परिजन उसे लेकर इलाज कराने आरा गए, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। अभी उसका शव आया ही था कि रात में मंगरू साह के 50 वर्षीय पुत्र शत्रुधन साह भी चल बसे। सुबह में वे अपने बिस्तर पर मृत पाए गए थे।

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

वही गुरूवार को ही गोपाल चौधरी के 45 वर्षीय पुत्र सत्येन्द्र चौधरी की मौत हो गई है। जबकि शिवमुनी यादव के 40 वर्षीय पुत्र हरेन्द्र सिंह उर्फ काली यादव व दामोदर यादव को पटना रेफर किया गया। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस मामल में मृतक के परिजन व स्थानीय पुलिस कुछ बताने से परहेज कर रही है, जबकि ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

जिससे मामला संदेहास्पद बन गया है। स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सरोज साह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चार ग्रामीणों की मौत हुई है। वही शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम डीएम अंशुल अग्रवाल तथा एसपी मनीष कुमार बगेन थाना पहुंच मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिए है।

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

घटना के बाद से ग्रामीण तथा मृतकों के परिजन भयजदा है। एसपी मनीष कुमार ने कहा कि तीन लोगों की मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंच जांच में जूट गई है। वहीं डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि तीनों मृतकों के शव को दाहसंस्कार कर दिया गया है। जिसके कारण मौत के कारणों स्पष्ट अंदाजा नहीं लगाया जा रहा है। वहीं परिजनों से मौत के कारणों की पूछताछ कर जानकारी ली जा रहे है। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

बक्सर : मनकी गांव में दस घंटे के अंदर में तीन की संदेहास्पद स्थिति में मौतों से मचा हड़कंप, जांच में पहुंचे डीएम-एसपी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।