Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

आई ग्लैम मिस्टर बिहार के ब्रांड एंबेसडर बने सलभ परासर, ग्रामीणों में खुशी

आई ग्लैम मिस्टर बिहार के ब्रांड एंबेसडर बने सलभ परासर, ग्रामीणों में खुशी

केटी न्यूज/डुमरांव 

आई ग्लैम मिस्टर बिहार के ब्रांड एंबेसडर बने सलभ परासर, ग्रामीणों में खुशी

मिस्टर बिहार प्रतियोगिता में पहली बार शिरकत करने वाले क्षेत्र के निमेज गांव निवासी दिनेश ओझा एवं सीमा ओझा के पुत्र सलभ परासर को आई ग्लैम मिस्टर बिहार 2023 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। सलभ के अपने प्रतिभा के बल पर 30 प्रतिभागियों के बीच पटना में आयोजित आई ग्लैम मिस्टर बिहार 2023 के ब्रांड एंबेसडर बनाएं जाने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। जहां सलभ ने चार अवार्ड अपने नाम किए हैं। सलभ बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र है और अभी एग्रीकल्चर की तैयारी कर रहे है।

आई ग्लैम मिस्टर बिहार के ब्रांड एंबेसडर बने सलभ परासर, ग्रामीणों में खुशी

इनके पिता दिनेश ओझा पत्रकार और माता सीमा ओझा सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य है। अपने बातचीत में सलभ ने बताया की मुझे बचपन से ही कुछ अलग करने की चाहत रही। इसी को लेकर हमने एग्रीकल्चर फील्ड का चुनाव किया। इसके साथ ही मुझे मॉडलिंग का शौक बचपन से ही है जिसके लिए मेरे माता पिता का काफी सहयोग रहा, साथ ही स्पेशल थैंक्स बड़ी बहन निशा गुप्ता 2022 मिस फेस ऑफ बिहार जिन्होंने आई ग्लैम में

आई ग्लैम मिस्टर बिहार के ब्रांड एंबेसडर बने सलभ परासर, ग्रामीणों में खुशी

पार्टिसिपेट करने के लिए प्रेरित किया। परासर ने बताया कि मिस्टर बिहार के जूरी में मिस्टर इंडिया और इंटरनेशनल मॉडल अंकित शर्मा, पूर्व मिस्टर बिहार आर्यमन राज, फिल्म मेकर जीत चक्रवर्ती, डिजायनर सुभोजित मित्रा, सागर झा, सौरभ सिंह, आई ग्लैम की डायरेक्टर देवयानी मित्रा, पूर्व मिस फेस ऑफ बिहार निशा गुप्ता सहित फिल्म डायरेक्टर और कई ब्रांडेड कपड़ो के मैनेजिंग डायरेक्टर मौजूद रहे। सलभ ने स्पेशल थैंक्स बड़ी बहन निशा गुप्ता को दिया है। निशा 2022 की मिस फेस ऑफ बिहार रही है। जिन्होंने आई ग्लैम में पार्टिसिपेट करने के लिए सलभ को प्रेरित किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।