Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

सिमरी के कालरात्रि मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामकथा के उद्घाटन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की सुरक्षा के साथ ही जिला प्रशासन ने उनकी स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल भी रखा था। इस दौरान डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. लोेकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल टीम को एंबुलेंस व आवश्यक दवाओं के साथ तैनात किया गया था। डॉ. लोकेश के साथ डॉ. शिव कुमार चौधरी, जीएनएम संतोष कुमार गुप्ता तथा सरफराज अहमद की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

-- प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टि मेडिकल टीम को किया था तैनात, बोले डॉ. लोकेश राज्यपाल से मिल काफी अच्छा महसूस हुआ 

केटी न्यूज/डुमरांव

सिमरी के कालरात्रि मंदिर परिसर में नौ दिवसीय रामकथा के उद्घाटन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां की सुरक्षा के साथ ही जिला प्रशासन ने उनकी स्वास्थ्य सुविधा का ख्याल भी रखा था। इस दौरान डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. लोेकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष मेडिकल टीम को एंबुलेंस व आवश्यक दवाओं के साथ तैनात किया गया था। डॉ. लोकेश के साथ डॉ. शिव कुमार चौधरी, जीएनएम संतोष कुमार गुप्ता तथा सरफराज अहमद की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

इस संबंध में सीएस द्वारा जारी पत्र में बताया गया था कि बिहार के राज्यपाल को आतंकी व उग्रवादी संगठनों के अलावे अपराधिक गिरोहों से भी खतरा है। जिस कारण सरकार के निर्देश पर कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम को एंबुलेंस व आवश्यक दवाओं के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावे सिमरी सीएचसी की पूरी टीम को भी दो एंबुलेंस के साथ अलर्ट पर रखा गया था। 

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

हालांकि, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता थी तथा मेडिकल टीम की आवश्यकता नहीं पड़ी। बावजूद निर्धारित समय तक डॉ. लोकेश के नेतृत्व में डॉक्टरों व सपोर्टिंग स्टाफ की पूरी टीम तैनात रही। इस दौरान डॉ. लोकेश ने राज्यपाल से मुलाकात भी की। डॉ. लोकेश ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि राज्यपाल काफी सरल व सहज अंदाज से मिले। उनके पास अपार ज्ञान व अनुभव है तथा वे काफी आध्यात्मिक प्रवृति के है।

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

डॉ. लोकेश ने कहा कि ऐसी शख्सियत से मिलना हमेशा नई उर्जा का संचार करता है। बता दें कि डॉ. लोकेश की गिनती डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के सबसे बेहतर विशेषज्ञ सर्जन के रूप में होती है। यही कारण है कि मरीज उनसे इलाज लेने के लिए घंटो इंतजार करते है। डॉ. लोकेश ने इस क्षण को अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया। इस दौरान उनके साथ अभिनव राय समेत कई अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

सिमरी में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान मुश्तैद रही डॉ. लोकेश की टीम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।