Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

जदयू के हर घर दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को चौसा नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला व पलिया पंचायत के सौरी गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान ने की।

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

केटी न्यूज/डुमरांव

जदयू के हर घर दस्तक अभियान के तहत गुरुवार को चौसा नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला व पलिया पंचायत के सौरी गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभियान के संयोजक विधान परिषद सदस्य रविन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव मनोरंजन गिरी व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे।

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

अपने संबोधन में एमएलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जदयू परिवार के सदस्य हर घर जाएंगे और लोगों को जानकारी देंगे। जिससे इस जनकल्याणकारी योजना से कोई परिवार वंचित नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि सरकार एक शिशु जन्म लेने से लेकर एक बुजुर्ग की मृत्यु तक योजनाएं चला रही है।

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

चाहे वह मातृत्व योजना हो या प्रोत्साहन योजना, पोषक राशि योजना, साइकिल योजना, विधवा पेंशन, बुजुर्ग योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, आकस्मिक मृत्यु योजना, अंतरजातीय विवाह योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, कबीर अंत्येष्ठि योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना या हर घर चूल्हा योजना का लाभ हर किसी न किसी रूप में जरूर मिलता है। 

जदयू का हर घर दस्तक अभियान, चौसा व पलिया पहुंचे एमएलसी

मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता कुमार जैनेन्द्र उर्फ संतोष चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश चौहान एवं नगर अध्यक्ष रंजन पटेल, संजय सिंह, प्रभु गोंड, मो. मुस्तफा, मनोरंजन गिरी, हरीकिशुन राजभर, प्रीति पटेल, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश कुशवाहा,  मोहन चौधरी, प्रेम जी मिश्रा, मुन्ना सिंह, कमल चौरसिया संजय चौधरी, विश्वनाथ पासवान, निर्मल सिंह कुशवाहा, फूटूचंद आदि उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।