Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

अतिक्रमण हटने के बाद फिर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

सोनवर्षा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता नजर आ रहा है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद दोबारा कब्जा किए जाने का आरोप सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए एसडीएम डुमरांव से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित बैजू तुरहा द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदन पर डीसीएलआर ने जमीन की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश अंचलाधिकारी को दिया था।

अतिक्रमण हटने के बाद फिर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

केटी न्यूज/नावानगर

इसके आलोक में अंचलाधिकारी रानी कुमारी ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से संबंधित भूमि की विधिवत मापी कराई और इसी वर्ष 21 जनवरी को अवैध कब्जा हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया था। इस कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद भखेलू तुरहा, शिवजी तुरहा, जिउत तुरहा एवं धुरन तुरहा द्वारा पुनः उसी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित का कहना है कि उक्त लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

अतिक्रमण हटने के बाद फिर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

एसडीएम को दिए गए आवेदन में पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी और अप्रिय घटना घट सकती है। बताया गया है कि लगातार धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है और जमीन पर जाने से भी डर रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जमीन की दोबारा पैमाइश कराकर स्थायी रूप से कब्जामुक्त कराया जाए तथा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।