Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

प्रखंड प्रमुख कार्यालय के सभागार में बुधवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।बैठक में प्रखंड प्रमुख ने प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए कहा कि यूरिया खाद किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाए।

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

-- प्रखंड स्तर पर स्टॉक सूची उपलब्ध कराने की मांग

केटी न्यूज/नावानगर

प्रखंड प्रमुख कार्यालय के सभागार में बुधवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार ने की, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।बैठक में प्रखंड प्रमुख ने प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए कहा कि यूरिया खाद किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाए।

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

उन्होंने बीएओ को निर्देश दिया कि क्षेत्र के सभी खाद विक्रेताओं को इस नियम का पालन करना होगा। प्रमुख ने खाद विक्रेताओं के पास स्टॉक सूची उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर बीएओ ने बताया कि प्रखंड स्तर पर सूची उपलब्ध नहीं होती, बल्कि इसकी जानकारी जिला कृषि विभाग में रहती है। इस पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर भी सूची होनी चाहिए, ताकि उर्वरक की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

उन्होंने कहा कि आगामी जिला दिशा समिति की बैठक में बक्सर लोकसभा सांसद और जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष प्रखंड स्तर पर उर्वरक स्टॉक सूची, क्रय-विक्रय की पारदर्शी व्यवस्था और खाद दुकानों की नियमित जांच की मांग रखी जाएगी। बैठक में इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

नावानगर में उर्वरक समिति की बैठक, कालाबाजारी रोकने पर जोर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।