Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय पर इंडिया की जीत का मनाया गया जश्न

एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय पर इंडिया की जीत का मनाया गया जश्न

-इंडिया की इस जीत को सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा : शमीम खान

केटी न्यूज/ बलिया

 एआईएमआईएम पार्टी की मासिक बैठक सोमवार की दोपहर बहेरी स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक  के अंत में एशिया कप के फाइनल मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया एवं एक दूसरे को बधाई दी। 

एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय पर इंडिया की जीत का मनाया गया जश्न

प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि एशिया कप में भारत ने जिस तरीके का उम्दा प्रदर्शन किया है, इतिहास के पन्नों में इसे सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत को कमजोर समझने वालों को यह करारा जवाब मिला है। फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की टीम ताश के पत्तों की तरह ढ़ेर हो गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया कि वे 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाए तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।

एआईएमआईएम पार्टी कार्यालय पर इंडिया की जीत का मनाया गया जश्न

 इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी अनीस अहमद, जिला सचिव दीपक यादव, शमशाद खान उर्फ़ मन्नू, छोटन राजभर, त्रिभुवन राम, रामकुमार राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।