Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक गड़वार को किया सस्पेंड 

केटी न्यूज बलिया।

थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव में चाकू से गोदकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद बारह अभियुक्तों में तीन अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। उधर इस मामले में प्रभारी निरीक्षक गड़वार राजकुमार सिंह के उपर गाज गिरी, एसपी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने संजय शुक्ला को प्रभारी निरीक्षक गड़वार नियुक्त किया है। संजय शुक्ला इससे पहले प्रभारी साइबर सेल के पद पर तैनात थे। 

युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी रवि सिंह पुत्र प्रदीप सिंह,नीरज सिंह पुत्र स्व अमरजीत सिंह तथा आयुष उर्फ रेंचो पुत्र जीव सिंह समस्त निवासीगण ग्राम चिलकहर थाना गड़वार को जिगनी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायालय चालान कर दिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संदीप राम उर्फ लड्डू (32) पुत्र स्व. वीर बहादुर की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी ।जबकि विकास पुत्र राजेंद्र को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।बताया जा रहा है कि मृतक के पिता स्व. वीर बहादुर चिलकहर गांव के पूर्व प्रधान थे।

युवक की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी घटना में शामिल अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी की जाय तथा प्रभारी निरीक्षक को हटाया जाय। पुलिस अधीक्षक ने कहाकल गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर में एक घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की चाकू लगने से मृत्यु हो गई थी। एक व्यक्ति घायल हुआ था। जिसका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक उसकी हालत अभी स्थिर है और इंप्रूव कर रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।