Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कन्या मध्य विद्यालय मोथा में छठ पूजा पर मनाया गया भव्य कार्यक्रम

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय मोथा में बच्चों ने छठ पूजा पर आधारित एक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने छठ पूजा की पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया

कन्या मध्य विद्यालय मोथा में छठ पूजा पर मनाया गया भव्य कार्यक्रम

केटी न्यूज़/रोहतास

काराकाट प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय मोथा में बच्चों ने छठ पूजा पर आधारित एक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने छठ पूजा की पारंपरिक गतिविधियों में भाग लिया और छठ पूजा की महत्ता के साथ इसकी कहानियाँ साझा कीं। 

विद्यार्थियों ने छठ पूजा के गीत गाए और पूजा की विधि का पालन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नौशाद खां ने कहा कि छठ पूजा हमारी संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें अपने पूर्वजों की याद दिलाता है और हमें अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।

शिक्षक रविकांत तिवारी ने बताया कि छठ पूजा का यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को हमारी संस्कृति और परंपरा के बारे में जानने का अनूठा मौका देता है, जिससे वे एकता और सद्भावना के साथ जुड़ते हैं। 

प्रधानाध्यापक खां ने बताया कि इस झांकी में बच्चों में राहुल कुमार, लक्की कुमार, विकास कुमार, ज्योति कुमारी, सीमा कुमारी, रूबी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, खुश्बू कुमारी और अन्य ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा, शिक्षक रविकांत तिवारी, संजय सिंह, शिक्षिका रानी कुमारी, शारदा कुमारी और अन्य कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।