Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सारण के शिक्षकों को टीबीटी अवार्ड से सम्मानित किया गया

सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए सारण जिले के विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया

सारण के शिक्षकों को टीबीटी अवार्ड से सम्मानित किया गया

केटी न्यूज़/छपरा

सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए सारण जिले के विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय निजामचक, दिघवारा की शिक्षिका अंजली कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमनौर सुल्तान की शिक्षिका रंजू कुमारी, मध्य विद्यालय जहांगीरपुर की शिक्षिका अनु, मध्य विद्यालय इसुआपुर की शिक्षिका शोभा कुमारी और मध्य विद्यालय छपिया की शिक्षिका प्रतिमा कुमारी सिंह को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

टीबीटी अवार्ड समारोह सरकारी विद्यालयों के उन शिक्षकों को सम्मानित करता है, जो सालभर नि:शुल्क ऑनलाइन शिक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस वर्ष के पुरस्कार समारोह का आयोजन पटना लॉ कॉलेज के सभागार में रविवार को हुआ।

समारोह का उद्घाटन श्री अवधेश नारायण सिंह, सभापति बिहार विधान परिषद, ने किया। इस मौके पर अन्य विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर के सी. सिन्हा, पूर्व कुलपति नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी पटना, बी. के. चौधरी, निदेशक सीआईडी पटना बिहार, और एससीईआरटी के पूर्व निदेशक रमेश चंद्र सिन्हा भी उपस्थित थे।

पटना लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाणी भूषण ने शिक्षा में मोबाइल के महत्वपूर्ण प्रयोग पर प्रकाश डाला, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. डॉ. वीरेन्द्र पासवान ने किया, जिन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और निरंतर इस प्रयास को जारी रखने की अपील की।

इस आयोजन में टीबीटी मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. एस. के. पांडेय, डॉ. कुमार गौरव, डॉ. कुमार मदन मोहन, डॉ. राजन सिंह और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।