Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

शिक्षक संघ का नया अभियान: समस्याओं का संग्रह और समाधान

प्रत्येक वर्ष की तरह, शिक्षक संघ इस बार भी समस्या संग्रह सह निदान अभियान चलाने जा रहा है।

शिक्षक संघ का नया अभियान: समस्याओं का संग्रह और समाधान

केटी न्यूज़/छपरा

प्रत्येक वर्ष की तरह, शिक्षक संघ इस बार भी समस्या संग्रह सह निदान अभियान चलाने जा रहा है। शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने संघ की बैठक में कहा कि शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।

विगत 10 वर्षों से परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ सारण द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रखंड स्तर पर शिक्षकों के लिए कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन पत्र एकत्रित किए जाते हैं। इन समस्याओं को समेकित कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षा विभाग के पास भेजा जाता है।

शिक्षक नेता संजय यादव ने बताया कि इस अभियान में सेवा पुस्तिका संधारण, मातृत्व अवकाश, पुराने शिक्षकों की लंबित मांगों और सेवानिवृत्ति से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

बैठक में हवलदार मांझी, अनुज यादव, निजाम अहमद, राकेश कुमार सिंह, राजकुमार प्रसाद, शाहजहां अंसारी, पीयूष तिवारी, अमृतेश कुमार पप्पू, फिरोज इक़बाल, रंजीत कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राहुल रंजन, विनायक कुमार यादव, मंटू कुमार मिश्रा, श्यामबाबु सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।