Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जेपी यूनिवर्सिटी: पीजी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तक बढ़ी

जेपी यूनिवर्सिटी के पीजी सत्र 2022-24 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। अब सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन मोड में फॉर्म भरे जाएंगे।

जेपी यूनिवर्सिटी: पीजी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 14 सितंबर तक बढ़ी

केटी न्यूज़/छपरा

जेपी यूनिवर्सिटी के पीजी सत्र 2022-24 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया है। अब सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन मोड में फॉर्म भरे जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें फॉर्म भरने की नई तिथि और शुल्क संबंधी जानकारी दी गई है।

पहले फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तय की गई थी। अब छात्रों को कॉलेज और विश्वविद्यालय के पीजी विभाग से परीक्षा फॉर्म प्राप्त होगा। फॉर्म भरने के बाद स्नातक थर्ड ईयर परीक्षा का अंक पत्र, प्रवेश पत्र, पंजीयन और अन्य आवश्यक कागजातों को संलग्न कर विभाग में वेरीफाई कराना होगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म काउंटर पर जमा करना होगा।

पीजी कॉलेजों और जेपीयू के पीजी विभागों में नोटिस बोर्ड पर इस सूचना को प्रकाशित कर दिया गया है। सैद्धांतिक विषयों के लिए फॉर्म शुल्क 700 रुपए और अन्य विषयों के लिए 900 रुपए निर्धारित किया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।