छेरा नदी में डूबने से युवक लापता, मां का रो-रोकर बुरा हाल
प्रखंड क्षेत्र के केसठ गांव में गुरुवार को उस समय मातम छा गया जब गांव के 19 वर्षीय युवक के छेरा नदी में डूबने की खबर मिली। मृतक की पहचान राज कुमार साह उर्फ वचन साह के पुत्र अयोध्या कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या अपने छह दोस्तों के साथ प्रखंड क्षेत्र की छेरा नदी में नहाने गया था।

केटी न्यूज/केसठ

नहाने के दौरान वह नदी की तेज धार में बह गया और गहराई में डूब गया। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया।साथ गए मित्रों ने किसी तरह ग्रामीणों को सूचना दी और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने घंटों तक नदी में तलाश की, लेकिन देर शाम तक शव का कोई पता नहीं चल पाया।
इस घटना से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। युवक के पिता राज कुमार साह की आंखें पत्थर की तरह सुन्न हो गईं, जबकि मां किरण देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। वे बार-बार बेसुध हो रही थीं। आस-पड़ोस की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थीं, लेकिन उनके कं्रदन चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत व एनडीआरएफ टीम की मांग की।
इस संबंध में सीओ अभिषेक गर्ग ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ टीम को सूचना दे दी गई है, जो मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाएगी। अयोध्या दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर था। परिवार का कहना है कि अयोध्या को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह नदी में नहाने कैसे चला गया, यह सवाल सभी को बेचौन कर रहा है। पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।