Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

बिहार के सिंघम ने 33 दिन बाद कहा अलविदा, जाने क्या रहा कारण

पूर्णिया रेंज के आईजी पद से बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देने से पहले ही उनका तबादला आईजी प्रशिक्षण पटना के पद पर कर दिया गया था।लांडे को सिर्फ 33 दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था।

बिहार के सिंघम ने 33 दिन बाद कहा अलविदा, जाने क्या रहा कारण
Shivdeep Lande

केटी न्यूज़/पूर्णिया

पूर्णिया रेंज के आईजी पद से बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दे दिया है।इस्तीफा देने से पहले ही उनका तबादला आईजी प्रशिक्षण पटना के पद पर कर दिया गया था।लांडे को सिर्फ 33 दिन पहले ही इस पद पर नियुक्त किया गया था।अभी तक उनके इस्तीफे को स्वीकृति नहीं मिली है। 

बिहार के सिंघम ने 33 दिन बाद कहा अलविदा, जाने क्या रहा कारण

शिवदीप लांडे के अचानक इस्तीफे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि वे निजी कारणों से सेवा से इस्तीफा दे रहे हैं। लांडे के तबादले के बाद यह रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हो गया है कि वे पूर्णिया रेंज के सबसे कम समय तक आईजी रहे।

बिहार के सिंघम ने 33 दिन बाद कहा अलविदा, जाने क्या रहा कारण

शिवदीप लांडे ने 6 सितंबर को पूर्णिया के आईजी के रूप में कार्यभार संभाला था।पदभार ग्रहण करने के 13 दिन बाद ही उन्होंने फेसबुक पर आईपीएस सेवा से इस्तीफा देने की घोषणा कर सबको चौंका दिया।आईजी का पद संभालने के बाद उन्होंने किशनगंज, कटिहार और अररिया का दौरा किया था। इस दौरान उनकी कार्यशैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह था। 

बिहार के सिंघम ने 33 दिन बाद कहा अलविदा, जाने क्या रहा कारण

शिवदीप लांडे अपनी ईमानदारी और बेबाक छवि के लिए जाने जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। पूर्णिया में अपनी तैनाती के दौरान वे कई बार नाव और जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर दूर-दराज के इलाकों का दौरा करते नजर आए थे। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।वहीं अब लांडे का इस्तीफा और इतने कम समय में तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।