Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा
Keshav Times

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार के 11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली की इस तारीख से होगी शुरुआत

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार के 11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली की 30 अगस्त से शुरुआत होगी। क्षेत्रिय भर्ती मुख्यालय (बिहार एवं झारखंड) के तत्वावधान में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय गया द्वारा 30 अगस्त 2023 से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया में सेना बहाली का आयोजन किया जाएगा।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार के 11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली की इस तारीख से होगी शुरुआत

केटी न्यूज, पटना। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार के 11 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली की 30 अगस्त से शुरुआत होगी। क्षेत्रिय भर्ती मुख्यालय (बिहार एवं झारखंड) के तत्वावधान में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय गया द्वारा 30 अगस्त 2023 से बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3, बोधगया में सेना बहाली का आयोजन किया जाएगा।

 

बताया जाता है कि इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए 30 अगस्त 2023 को लखीसराय, नवादा एवं जहानाबाद, 31 अगस्त 23 को रोहतास, जमुही, नालंदा, 01 सितंबर 23 को औरंगाबाद, शेखपुरा, कैमूर भबुआ, 02 सितंबर 23 को गया एवं अरवल, अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के लिए 03 सितंबर 23 को लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, जहानाबाद, कैमूर भबुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास एवं नालंदा, अग्निवीर टेक्निकल श्रेणी के लिए 04 सितंबर 23 - लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, जहानाबाद, कैमूर भभुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास एवं नालंदा एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के लिए 05 सितंबर 23 - लखीसराय, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, जहानाबाद, कैमूर भबुआ, शेखपुरा, गया, रोहतास एवं नालंदा जिले के अभ्यर्थी इसमें शामिल होगे।

यह सेना भर्ती रैली बिहार के 11 जिलों- अरवल, औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं शेखपुरा के शार्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।