Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP और SHO को किया सस्पेंड

चुनाव आयोग ने DM और SP को कल हटाया था। अब DSP और SHO को सस्पेंड किया गया है।

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP  और  SHO को किया  सस्पेंड
Suspended

केटी न्यूज़/भोजपुर

चुनाव के चलते चुनाव आयोग सख्त मोड में दिख रहा है। भोजपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात जवान की मौत के बाद चुनाव आयोग ने DM और SP को कल हटाया था। अब DSP  और  SHO को सस्पेंड किया गया है। इस मामले में यह बात सामने आई है कि जवान को छुट्टी नहीं दी गई थी। इसलिए उसने सुसाइड किया है।

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP  और  SHO को किया  सस्पेंड

भोजपुर जिले के नवादा थाना का ईवीएम स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगे कांस्टेबल हेमंत कुमार कुमार ने 30 मार्च को आत्महत्या की थी। इसकी शिकायत आयोग तक पहुंची। जिसके बाद आयोग ने संबंधित पर्यवेक्षण करने वाले भोजपुर के नवादा थाना के एसएचओ राकेश कुमार सिंह और भोजपुर डीएसपी परिचय कुमार को जांच करने का आदेश दिया।

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP  और  SHO को किया  सस्पेंड

नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन स्थित VVPAT वेयरहाउस में तीन सुरक्षा गार्ड्स की प्रतिनियुक्ति नवंबर 2023 में की गई थी। एक गार्ड छुट्टी पर चला था। 30 मार्च को दूसरा गार्ड सब्जी लाने के लिए बाजार गया था, इसी दौरान तीसरे गार्ड हेमंत कुमार ने इंसास रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आयोग का मानना है कि जब एक गार्ड छुट्टी पर था, तो तुरंत किसी अन्य की प्रतिनियुक्ति करनी चाहिए थी। जो कि नहीं हुई।

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP  और  SHO को किया  सस्पेंड

चुनाव आयोग ने EVM की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। आयोग ने बिहार सरकार को SOP पालने का निर्देश दिया है। चुनावी ड्यूटी में बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की है।आयोग ने आगे लिखा है कि ईवीएम मैनुअल के सब्जेक्ट-2 के पैरा 2.12 में निर्धारित एफएलसी ओके मशीनों की सुरक्षा पूरी नहीं हुई। एफएलसी का उलंघन हुआ है। पत्र में कहा गया है कि भोजपुर में प्रथम स्तरीय जांच के बाद ईवीएम वाले एफएलसी स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए थे। इसकी सुरक्षा के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस का न्यूनतम एक सेक्शन तैनात किया जाए।

जवान की मौत के DM और SP के बाद अब DSP  और  SHO को किया  सस्पेंड

आयोग ने माना है कि ईवीएम स्ट्रांग रूम और सुरक्षा के एसओपी का उल्लंघन हुआ है। सुरक्षा कर्मी की छुट्टी की मंजूरी के सुपरविजन में कमी देखी गई है। आयोग ने आगे कहा है कि इसके लिए बड़े दंड के लिए तत्काल आरोप पत्र जारी किया जाएगा। आयोग ने कहा है कि इसके लिए कोई विकल्प नहीं बचा है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।