Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

सिकरौल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में एक महिला की गोलीमार हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार की अहले सुबह पांच बजे की बताई जा रही है

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

केटी न्यूज/ डुमरांव

सिकरौल थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में एक महिला की गोलीमार हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार की अहले सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। मृतका ममता पांडेय 40 वर्ष पर अपने कथित प्रेमी के साथ मिल पति स्वर्गीय अक्षय कुमार पांडेय उर्फ बड़े पांडेय की धारदार हथियार से काट हत्या का आरोप पिछले वर्ष ही लगा था। इस मामले में पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजी थी।

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

अभी एक सप्ताह पहले ही वह जेल से बाहर आई थी। अहले सुबह उसे घर के पास स्थित खलिहान में गोली मार दिया गया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। उसे दो गोली मारी गई है। हत्या का आरोप उसके दो देवरों पर लग रहा है। घटना के बाद से दोनों पर फरार है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी है।

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

गौरतलब है कि 28 अप्रैल 2023 की रात अपने दरवाजे पर सो रहे अक्षय कुमार पांडेय की धारदार हथियार से गला रेत नृशंश हत्या कर दी गई थी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि उसकी पत्नी ममता ने अपने कथित प्रेमी जितेंद्र दुबे के साथ मिल इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सनसनी: सिकरौल में पति की हत्या के आरोप में सात दिन पूर्व बेल पर आई महिला को देवर ने मारी दो गोली मौत

पिछले महीने ही ममता बेल पर बाहर आई थी तथा एक सप्ताह पहले मायके से ससुराल में आई थी। इसी दौरान सुबह में उसके देवर ने घर से बाहर स्थित खलिहान में गोली मार दिया। घटना के बाद से अनाथ हुए बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसपी मनीष कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के देवर ने उसे गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच तथा आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।