बक्सर के युवक की कैमूर में पेड़ से लटकता मिला शव, पत्नी पर शक

बक्सर के युवक की कैमूर में पेड़ से लटकता मिला शव, पत्नी पर शक

- रामगढ़ थाना क्षेत्र के बधार में पेड़ पर लटकाया गया था शव

शव देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भींड़ 

केटी न्यूज/राजपुर   

राजपुर थाना क्षेत्र के रूपापोखर गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक पीपल के पेड़ से लटकते पाया गया। उसके परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे है तथा आरोप उसकी पत्नी तथा ससुराल वालों पर लग रहा है।

लेकिन शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नीं हुआ था। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के रूपापोखर गांव के सत्यनारायण राय के 29 वर्षीय पुत्र संजय राय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार काम धंधे को ले उसे अपनी पत्नी ममता देवी के साथ अक्सर विवाद होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

तब उसकी पत्नी अपने मायके गाजीपुर जिले के उसिया चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि शाम को उसके मायके वाले टेम्पो से आए थे तथा उसे जबरदस्ती लेकर अपने साथ गए थे। रविवार को उसका शव कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रोहिणी गांव के पास एक पीपल के पेड़ से लटकता मिला था।

उस समय पहचान नहीं होने पर उसे अज्ञात मानकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा दिया था। ज्ञात होते ही शव को सोमवार के दिन परिजनों को सौंप दिया है। वही शव की शिनाख्त के बाद से ही उसकी पत्नी ममता देवी तीन बच्चों के साथ गायब हो गई इस मामले में गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

इस मामले में अभी तक परिजनों के तरफ से कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। वही राजपुर अपर थाना अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।