Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

रोहतास में रविवार को जमीन विवाद में पंचायती के दौरान दो प्रॉपर्टी डीलर्स की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। पंचायत के बीच में ही अचानक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

-रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना डुमरिया गांव में हुई वारदात

-- घटना की सुचना मिलते ही एसपी समेत कई थानों की पहुंची पुलिस

केटी न्यूज / सासाराम 

रोहतास में रविवार को जमीन विवाद में पंचायती के दौरान दो प्रॉपर्टी डीलर्स की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। पंचायत के बीच में ही अचानक एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जिसमें उचैला गांव के 45 साल के रुपेश सिंह और तिलौथू गांव के विनय प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सासाराम मुफस्सिल थाने के डुमरिया गांव का है। दो पक्षों के बीच चल रही थी पंचायत​​​​​​ दौरान बहस होने लगी देखते-देखते  मारपीट शुरू हो गयी।

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, डुमरिया गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान बहस अचानक उग्र हो गई और एक पक्ष ने हथियार निकालकर दूसरे पक्ष के दो लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।पुलिस जांच में सामने आया है कि रूपेश सिंह के शरीर में 5 और विनय प्रजापति के शरीर में 7 गोलियों के निशान मिले हैं।परिजनों ने पुराने विवाद से किया इनकार

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि डुमरिया गांव निवासी पप्पू सिंह ने जमीन के मामले को लेकर दोनों प्रॉपर्टी डीलर्स को फोन कर गांव बुलाया था, जहां साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने किसी भी पुराने विवाद से इनकार किया है। घटना की सूचना मिलते ही रोहतास एसपी रौशन कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सासाराम मुफस्सिल थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है। तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है, वहीं एफएसएल टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

  एसपी बोले-आरोपी का आपराधिक इतिहास,हर पहलु की जांच एसपी रौशन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पप्पू सिंह द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतक जिस वाहन से गांव पहुंचे थे, उसी वाहन से उनके शव बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग 2 प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।