Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कनझरूआं में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरूआ गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई है। वही, पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएफएल टीम का सहारा लिया है।

कनझरूआं में 15 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

- घटना की गुत्थी सुलझाने मौके पर पहुची एफएसएल टीम, गांव में कई तरह की हो रही है चर्चा

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरूआ गांव में 15 वर्षीय एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच शव को कब्जे में ले जांच पड़ताल में जुट गई है। वही, पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएफएल टीम का सहारा लिया है। एसएफएल टीम ने घटना स्थल से कई नमूने साक्ष्य के तौर पर एकत्रित कर अपने साथ ले गई है। घटना को ले गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। 

मृतका की पहचान कनझरूआ निवासी सुग्रीव राम की 15 वर्षीय पुत्री चित्रलेखा के रूप में हुई है। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि वह किसी बात पर नाराज हो फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। हालांकि, इस मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस उसकी मां से पूछताछ कर इस बात का पता लगा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने आत्महत्या की है पुलिस सभी बिंदुओं पर गहराई से पड़ताल कर उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। 

कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी के आत्महत्या की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली जा रही है। किशोरी की मौत आत्महत्या है या हत्या इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। वही, घटना के बाद से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।