Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

मठिला के युवती का गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी स्थानीय जीआरपी

मठिला के युवती का गाजीपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी स्थानीय जीआरपी

- शुक्रवार की दोपहर घर से सनातन संस्कृति समागम में मेला देखने निकली थी युवती

केटी न्यूज/ डुमरांव

अनुमंडल के कोरान सराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव की एक युवती का शव यूपी के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के समीप फतेहपुर गांव के पास डाउन ट्रैक पर मिला है। शनिवार को सुबह शव की सूचना पर पहुंची स्थानीय जीआरपी ने उसे कब्जे में पहचान का प्रयास किया तो उसकी पहचान बक्सर जिले कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव के बिनोद कुमार की पुत्री श्वेता कुमारी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार को दोपहर घर से अहिरौली में आयोजित हो रहे सनातन संस्कृति समागम में मेला देखने के लिए निकली थी। रात में वह अपने परिजनों से फोन पर बात की तथा बताया कि वह गलती से दिलदारनगर चली आई है।

उसने वापस आने की बात भी कही। लेकिन शनिवार को सुबह फतेहपुर के पास डाउन ट्रैक से उसका शव बरामद किया। परिजनों को सूचना देने के बाद स्थानीय जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा है। हालांकि वह अहिरौली से कैसे दिलदारनगर चली गई। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। वह किसके साथ मेला देखने गई थी इसकी भी जानकारी किसी के द्वारा नहीं दी गई। दिलदारनगर जीआरपी के एसएसआई चंद्रशंकर मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। वही इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।