Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

खुटहां मुखिया प्रतिनिधि को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी मौत, दो की हालत गंभीर, हिरासत में दो

खुटहां मुखिया प्रतिनिधि को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी मौत, दो की हालत गंभीर, हिरासत में दो
निजी अस्पताल में ईलाज घायल व इंसेट में मृतक पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र सिंह की फाइल फोटो

- भाई और भतीजा भी हुए जख्मी शरीर पर 20-25 गोली के निशान

- पूर्व से चली आ रही अदावत कुख्यात अपराधी के हाथ होने की अंदेशरा

केटी न्यूज। बक्सर

नई सरकार में अपराधी अपने पुराने तेवर में आ गए हैं। दशहरा की रात बड़े मनोबल के अपराधियों ने एक मूर्तियां प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया है। गोलीबारी में उनके एक चचेरे भाई और भतीजा भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। इधर पुलिस रात से ही इलाके की नाकेबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मृतक पूर्व मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह उम्र 38 वर्ष औद्योगिक थाना क्षेत्र के खूंटा पंचायत अंतर्गत मझरिया गांव के रहने वाले हैं। जबकि जख्मी लोगों में उनके एक चचेरे भाई सरोज सिंह 48 वर्ष और भतीजा अजय सिंह 26 वर्ष शामिल है। घटना को रात बुधवार की रात दस बजे उनके घर से थोड़ी दूर पर ही अंजाम दिया गया है। उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की मानें तो उनके शरीर में 20 से 25 गोली और छर्रे मिले हैं। जबकि सरोज सिंह के कमर और स्पाइनल के पास तथा अजय सिंह के जांघ में गोली लगी है। गंभीर अवस्था में इन दोनों का इलाज किया जा रहा है।

खुटहां मुखिया प्रतिनिधि को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी मौत, दो की हालत गंभीर, हिरासत में दो

मामला भूमि विवाद से जुड़ा है। इस घटना को भी उस पुराने विवाद से ही जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस की माने तो परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव चरम पर पहुंच गया है। हिंसा प्रतिहिंसा को लेकर ग्रामीण भयजदा है। पुलिस सूत्रों कि मानें तो दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एफआईआर के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।एसपी नीरज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। परिजनों के द्वारा अभी लिखित शिकायत नही दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

खुटहां मुखिया प्रतिनिधि को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी मौत, दो की हालत गंभीर, हिरासत में दो

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।