Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

जमीनी विवाद में मारपीट लाठी-डंडे व रम्मा पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या

जमीनी विवाद में मारपीट लाठी-डंडे व रम्मा पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या

-दो का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, हालात नाजुक 

- नगर से सटे मिड्ढा गांव के हरिजन बस्ती की है घटना

केटी न्यूज/बलिया

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में सोमवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक वृद्ध की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अधेड़ महिला व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए ​जिला अस्पताल स्थित भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां हालत अभी भी नाजुक बनी  हुई है। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव के हरिजन बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मारपीट हुई। जिसमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के गोपाल राम 70 पुत्र स्वर्गीय त्रिवेणी राम की मौके पर ही मौत हो गई।

जमीनी विवाद में मारपीट लाठी-डंडे व रम्मा पीट-पीट कर वृद्ध की हत्या

जबकि उनकी बहू गौतमी देवी 50 पत्नी सुरेश राम तथा नाती चंदन राम 22 पुत्र सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक का इकलौता पुत्र सुरेश राम लुधियाना में काम करता है। आसपास के लोगों ने मृतक के पुत्र व पुलिस को सूचना दे दी है। आरोपी घर का ताला बंद करके फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक गोपाल राम व बिकाऊ राम के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसको लेकर सोमवार की सुबह विवाद हो गया। जिसमें बिकाऊ राम के परिवार के लोगों ने वृद्ध को मारपीट कर हत्या कर दिया। जबकि बहू एवं नाती को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।