रास्ते बनाने को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, सिकरौल के युवक की मौत

रास्ते बनाने को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग गोलियां की तड़तड़ाहट से थर्राया इलाका, सिकरौल के युवक की मौत

केटी न्यूज/आरा

बिहार के भोजपुर में अवैध खनन बालू घाट पर रास्ते बनाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद मे एक युवक की मौत हो गई। वर्चस्व की लड़ाई में सोन नद का इलाका गोलियां की तड़तड़ाहट से सहम गया। बालू माफियाओं के आपसी वर्चस्व की लड़ाई पुरा कोईलवर बालू गंगा घाट इलाका झुलस रहा है। सोन की घाट पर आये दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही है। लोगों की जान भी जा रही है। शुक्रवार की दोपहर फिर वर्चस्व में एक लाश गिर पड़ी। अबकी गोलीबारी की घटना में जिले के एक गैंगस्टर का भतीजे भी जख्मी है।

ऐसे में गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोग प्रतिशोधत्मक कार्रवाई से सहमे हैं। वहीं दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से बालू घाट और आसपास का इलाका थर्रा उठा। फायरिंग शुरू होते ही बालू घाट और आसपास के लोग भागने लगे। सूत्रों के अनुसार रास्ते के विवाद में खनगांव स्थित बालू घाट पर शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जमकर गोलीबारी हुई। उसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक हर्षित सिंह कुख्यात रंजीत चौधरी का शूटर था।

वहीं गोलीबारी में रंजीत के भतीजे प्रकाश चौधरी को भी गोली लगी है। ऐसे में प्रतिशोधत्मक कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता है‌।  कमालुचक व राजापुर दियारा इलाके में माफियाओं के बीच खूब बंदूकें गरजी है। उसमें भी कई लोगों की जान जा चुकी है। बताया जा रहा है कि सिकरौल गांव निवासी हर्षित कुमार अपने मां-बाप की इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में सिर्फ मां ललिता देवी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। इकलौते बेटे की मौत से मां ललिता देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित सिंह पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया था।