Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

भीषण वारदात, घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या

भीषण वारदात, घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या

केटी न्यूज/ बक्सर

शनिवार की अल सुबह औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर गांव में एक लोमहर्षक घटना सामने आई है। घर में सो रही मां बेटी को किसी ने धारदार हथियार से काट हत्या कर दी है। ताज्जुब की उसके बगल के कमरों में सो रहे उसके ससुर और देवरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। घरवालों को सुबह में इसकी जानकारी हुई। जबकि उसका पति डेयरी की गाड़ी चलाता है और रात में ही दूध वाहन लेकर आरा चला गया था। मृतक मां बेटी बालापुर गांव के लाला यादव के पुत्र बबलू यादव की 29 वर्षीय पत्नी अनीता देवी व पांच वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी है। घटना स्थल से हत्यारों की एक जोड़ी चप्पल मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भीषण वारदात, घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या

वही चप्पल को बरामद कर जांच में जुट गई है। एसपी मनीष कुमार ने मामले के उद्भेदन के लिए एसएफएल और डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया है। वैसे मृतका के ससुर ने बताया है कि रात में किसी के घर में आने की आहट मिली थी। तब मेरे छोटे पुत्र ने चारो तरफ देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। लेकिन वह अपने भाभी के कमरे में नहीं देख पाया था। वही सुबह में मेरी बहु और पोती का खून से लथपथ शव उसके कमरे में पड़ा था। हालाकि परिजनों ने किसी से विवाद नहीं होने की बात कही है। इस मामले में बड़ा सवाल तो यह उठ रहा है कि घर में सो रही मां बेटी की धारदार हथियार से हत्या की जानकारी परिजनों को कैसे नहीं हुई। सूत्रों की माने तो यह हत्याकांड संदेहास्पद बन गया है। एसपी मनीष कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।