Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

बिग ब्रेकिंग, केसठ में वार्ड पार्षद पुत्र को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

इस वक्त की एक बड़ी खबर केसठ से आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने अपने दरवाजे पर खड़े वार्ड 13 की वार्ड सदस्य विद्यावती देवी के पुत्र को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया।

बिग ब्रेकिंग, केसठ में वार्ड पार्षद पुत्र को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

केटी न्यूज/केसठ

इस वक्त की एक बड़ी खबर केसठ से आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने अपने दरवाजे पर खड़े वार्ड 13 की वार्ड सदस्य विद्यावती देवी के पुत्र को गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज के लिए आनन फानन में आरा लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

मृतक चंद्रभूषण तिवारी का 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश तिवारी उर्फ मंडल तिवारी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि उसे दरवाजे पर घेर कर आधा दर्जन गोलियां मारी गई है। हालांकि ग्रामीणों ने सिर्फ एक गोली की आवाज सुनी है। जिससे यह मामला गंभीर प्रतीत होने लगा है।

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता चंद्र भूषण तिवारी माता विद्यावती देवी समेत पूरा परिवार बदहवास स्थिति में है। जबकि इस घटना के बाद ग्रामीण भी सकते में आ गए हैं। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। 

इधर जानकारी मिलते ही नवानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार सदल बल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना को ले कई तरह की चर्चाएं हवा में तैरने लगी है। जबकि पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।