Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

900 करोड़ की लागत से बलिया में लगेगा रिसाइकिलिंग प्लांट जिले के 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार

900 करोड़ की लागत से बलिया में लगेगा रिसाइकिलिंग प्लांट जिले के 2500 लोगों को मिलेगा रोजगार

जर्मनी व ताईवान से आएगी कंपनी की मशीनरी

रॉ मैटेरियल के तौर पर कंपनी बनाएगी एचडीएलडी, पीवीसी, पेट व पॉली फाइबर

केटी न्यूज /बलिया। 

जनपदवासियों को अब रोजगार की तलाश में गुजरात, महाराष्ट्र या विदेश जाने की जरूरत नहीं है। ब्रुक्स इंडस्ट्री लिमिटेड की पहल पर अब जनपद में ही रोजगार सृजित होने जा रहा है। ब्रुक्स इंडस्ट्री लिमिटेड के ड्रीम प्रोजेक्ट पर यदि शासन की नजरे इनायत होती है तो बहुत जल्द बलिया रोजगार का हब बन जाएगा। ब्रुक्स इंडस्ट्री लिमिटेड लगभग 900 करोड़ के निवेश पर रिसाइकिलिंग का काम जनपद बलिया में शुरू करने जा रही है। कंपनी रॉ मैटेरियल के तौर पर एचडीएलडी, पीवीसी, पेट, पॉली फाइबर, फिलामेंट बनाने का काम करेगी। 

कंपनी के डायरेक्टर पंकज उपाध्याय के अनुसार रसड़ा में बंद पड़ी कताई मिल की जमीन को इस प्लांट को लगाने के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त माना गया है। प्लांट लगाने के लिए लगभग 56 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जिला प्रशासन के सत्यापन के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। बताया कि कंपनी की मशीनरी जर्मनी और ताईवान से मंगाई जाएगी। लगभग 900 करोड़ रूपए का निवेश इसमें किया जाएगा। कंपनी की स्थापना के बाद लोगों को रॉ मैटेरियल के लिए बाहर से माल मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो जिस तरह का उद्योग लगाना चाहेगा जैसे एचडीएलडी, पीवीसी, पेट, पॉली फाइबर, फिलामेंट उसको बलिया से ही आसानी से सस्ते दामों में रॉ मैटेरियल मिल जाएंगे। बताया कि अभी तक इस तरह का प्लांट बंगाल, बिहार, ओड़िसा और यूपी में नहीं है। इस प्लांट को लगाने वाला उत्तर प्रदेश पहला स्टेट होगा। बलिया पहला जिला। कंपनी के चेयरमैन भरत तिवारी ने बताया कि हमारा उद्देश्य सिर्फ प्रॉफिट कमाना नहीं है, बल्कि रोजगार सृजित करके उप्र को सशक्त बनाना है। बताया कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद वह दिन दूर नहीं जब बलिया भी सूरत बन जाएगा।

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।