ससुराल में युवक की गला दबाकर हत्या

ससुराल में युवक की गला दबाकर हत्या

- परिजनों ने चचेरे ससुर और सालों पर लगाया हत्या का आरोप

-पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

-चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में मंगलवार की सुबह हुई घटना

केटी न्यूज/आरा

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव में मंगलवार की सुबह संपत्ति के झगड़े में गला दबाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव निवासी रंग बहादुर सिंह का 32 वर्षीय पुत्र रंजीत सिंह उर्फ छोटक था। वह पेशे से चालक था। इधर मृतक के पिता रंग बहादुर सिंह ने बताया कि उसके साले गोरख की 8 जून को शादी थी। इसको लेकर हम सभी लोग उसके ससुराल संदेश थाना क्षेत्र के बडीहा गांव शादी में शामिल होने के लिए गए थे। मृतक के चार साले हैं। इनमें से एक साले सीताराम को उनके चचेरे चाचा द्वारा संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया जा रहा था। इसको लेकर उन्होंने अपने उक्त चचेरे ससुर से कहा कि जब इनका भी हिस्सा है तो दे दीजिए। आप मना क्यों कर रहे हैं। इसको लेकर वहां भी उन लोगों से कहासुनी हुई थी। लेकिन बात खत्म हो गई थी। इसके बाद सोमवार को जब वह अपनी पत्नी को ससुराल बडीहा गांव से लेकर वापस घर आ रहा था। तभी उसकी सास ने कहा कि आज मान दिन है तो वह वहीं पर रुक गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह भी जब वह पत्नी को लेकर अपने घर जोकटा आया तो उसके ससुराल वालों ने कहा कि आज मान दिन है। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तभी मृतक की मां ने उसकी पत्नी से कहा कि तुम्हारी मौसी भी इसी गांव में रहती है। तुम उनके घर चली जाओ और कल सुबह चली आना। इसके बाद उसकी पत्नी अपनी मौसी के घर चली गई और वह दालान में चौकी पर सो गया। उस समय उसके पिता बधार में भैंस चराने गए थे। परिवार के अन्य लोग गांव में ही यज्ञ हो रहा था, वहां पर गए थे। उसी बीच उसकी ससुराल से उसके चचेरे ससुर व साला एवं अन्य लोग वहां आ धमके और उसे चौकी से नीचे घसीट कर पहले लात-घूंसे से मारा और फिर गले में गमछा बांधकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता रंग बहादुर सिंह ने उसके चचेरे ससुर बलदेव सिंह व उसके दो साले गोरख, चुन्नू एवं उनके साथ रहे अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में तीसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां देवंती देवी, पत्नी सरिता देवी दो पुत्री निशा, अनिशा व दो पुत्र दिलखुश एवं छोटू हैं। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया।