Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

दहेज में एक लाख रुपया नहीं मिला तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

दहेज में एक लाख रुपया नहीं मिला तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

केटी न्यूज /आरा 

रविवार की रात दहेज में एक लाख रुपया नहीं मिलने पर अपने पत्नी की हत्या कर दी। घटना तरारी थाना क्षेत्र के धनगावां गांव में हुई। जहां महिला की गला दबा हत्या का आरोप है। घटना के बाद मृतका के भाई पवन के शिकायत पर पुलिस ने पति राजू साह, ससुर जय राम साह और सास को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेजा गया। मृतका की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के धनगावां गांव निवासी रेखा देवी (24) पति राजू साह के रूप में हुई। विक्रमगंज निवासी मृतका का भाई पवन कुमार ने बताया कि रेखा की शादी राजू साह से 15 अप्रैल 2017 में हुई थी।

दहेज में एक लाख रुपया नहीं मिला तो पति ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

मृतिका के पति और परिजन दहेज में एक लाख की मांग करने लगे नहीं देने पर के साथ मारपीट करते थे। पवन ने बताया कि दिसंबर में रेखा मायके बिक्रमगंज छोटी बहन राधा के शादी में शामिल होने के लिए आई थी। परन्तु उसके बाद से ही वह हमारे यहां ही थी। एक सप्ताह पूर्व उसका पति उसके घर आया और उसे वापस अपने ससुराल ले गया। दो दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट की एक लाख रुपए मांग की थी। इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को फोन पर भी दी थी। रविवार की रात थाना के द्वारा पुलिस ने सुचना दी कि उसकी बहन रेखा की मौत हो गई है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।