Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

केटी न्यूज /आरा

जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव निवासी एक युवक की बुधवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली उसके बायें साइड कंधे के पास लगी थी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत युवक कोयल गांव निवासी 27 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार राय था। वह स्नातक क छात्र था। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को किसी काम से अपनी रिश्तेदार के घर सिकरहट्टा गया था। शाम में वहां से गांव लौट रहा था। तभी उसे गोली मार दी गयी।

रिश्तेदार के घर से वापस आ रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, सनसनी

देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा, तो खोजबीन की गयी। उस क्रम में वह कोयल और सोनवर्षा गांव के बीच चाट में जख्मी हाल में गिरा मिला। उसके बाद कुछ दोस्तों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना अभी स्पष्ट नहीं हो। मामले की तफ्तीश की जा रही है। परिजनों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। हालांकि उसके परिवार वाले भी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। सिर्फ इतना बताया जा रहा रहे है कि वह अपने चचेरे भाई के साथ गया था। दोनों का मोबाइल भी घर पर था। उसके चचेरे भाई सहित साथ रहे लोगों से पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है। 

मोबाइल जांच में जूटी पुलिस पुलिस

एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है। घटना अभी तक पूरी तरह क्लीयर नहीं हो पाया है। एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र प्रिंस सिकरहट्टा गांव में अपनी मौसी के घर गया था। वहीं से लौटते समय उसे गोली लगी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।