Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

भोजपुर में बगीचे से एक 28 साल के युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा मृतक के दोस्तों पर हीं हत्या का आरोप लगाया है। मृत युवक के नाक पर खून लगा था। मृतक की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली वार्ड-7 निवासी लक्की पासवान(28) के रूप में हुई है।

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

- मृतक की पहचान बामपाली वार्ड-7 निवासी लक्की पासवान(28) के रूप में हुई 

- हत्या की वारदात नगर थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले में हुई 

केटी न्यूज/आरा 

भोजपुर में बगीचे से एक 28 साल के युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के द्वारा मृतक के दोस्तों पर हीं हत्या का आरोप लगाया है। मृत युवक के नाक पर खून लगा था। मृतक की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली वार्ड-7 निवासी लक्की पासवान(28) के रूप में हुई है। हत्या की घटना नगर थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले में हुई है। पिता सिकेन्द्र पासवान ने बताया कि रविवार की सुबह मां से मिलने के बाद दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोनों युवक ने फेस को कवर कर रखा था।

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

जिसके चलते पहचान नहीं हो सकी। घूमने के लिए सिंगही गया था। गांव के कुछ लोगों ने भी उसे अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए देखा था। कुछ माह पहले सिंगही के लोगों से उसका झगड़ा हुआ था। मेरे बेटे पर चोरी का आरोप लगाया था। उस समय मुफस्सिल पुलिस उसे थाना लेकर गई थी, लेकिन आरोप स्पष्ट नहीं होने पर उसे छोड़ दिया था। झगड़ा करने वाले लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। विवाद के बाद वो दूसरे राज्य मजदूरी के लिए चला गया था। वहां से 10 दिन पहले ही लौटा था। एक केस में बेल टूट गया था, इसलिए वापस घर आया था। सोमवार सुबह सूचना मिली कि बेटे का शव मिला है।

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

--पिता ने हत्या का लगाया आरोप

सिकेन्द्र पासवान ने सिंगही गांव निवासी जगदीश और डालडा पासवान पर पूर्व के विवाद में बेटे को खिला-पीलाकर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

--घर में मचा कोहराम

मृतक पांच भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी अनीता देवी, एक पुत्र ओमजी है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा तैयार मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

गांव के बगीचे में 28 वर्षीय युवक का मिला शव, पिता ने लगाया दोस्तों पर ही हत्या का आरोप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।