ससुराल से वापस आ रहे युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मौत

ससुराल से वापस लौट कर आ रहे युवक को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की घटना भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवान मोड़ से संदेश की ओर जाने वाली बिछियांव गांव के समीप हुई।

ससुराल से वापस आ रहे युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, मौत

केटी न्यूज/ भोजपुर

ससुराल से वापस लौट कर आ रहे युवक को अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की घटना भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवान मोड़ से संदेश की ओर जाने वाली बिछियांव गांव के समीप हुई। गोली मारने के बाद अपराधियों के द्वारा शव को गांव से 200 मीटर दूर ले जाकर पर सड़क किनारे फेंक दिया गया । राहगीरों ने शव मिलने की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम में युवक के दाहिने साइड सीने से बुलेट बरामद किया गया है।

                      मृतक की पहचान जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी अशोक राम 22 पिता ललक राम के रूप में हुई है। मृत युवक की बहन गोरकी देवी ने बताया कि अशोक की पत्नी पंचकिलो देवी गर्भवती है। इसे लेकर वो अपने मायके रहती थी। छठ के दो दिन पहले वो अपने ससुराल संदेश थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव चला गया था। इसके बाद उसे अपने घर छठ महापर्व को लेकर गीधा पूरे परिवार के साथ बुला लिए थे।

                  दो दिन पहले मंगलवार को अशोक अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ वापस ससुराल चला गया था। आज गांव पर मां घर पर पूजा कर रही थी। उसी पूजा में शामिल होने के लिए पत्नी से सौ रूपये लेकर गांव वापस आ रहा था। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई। बहन गोरकी ने कहा कि उसके भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा था। किस कारण से उसकी हत्या की गई,ये हमारे परिवार को नहीं पता था।

                  वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गयी है हत्या पीछे कारण क्या है। क्योंकि मृतक मेहनत मजदूरी कर के परिवार का भरण-पोषण करता था। उसे एक बेटी भी है। वहीं अशोक की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल कायम हो गया है।