सनसनी : मनपा पुल पर नहर मिला अगियांव के अधेड़ का शव, जांच जुटी पुलिस
शनिवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के मनपा पुल पर नहर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गयी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह किसान खेतो की तरफ घुमने गए तो देखा की नहर में शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गयी।
केटी न्यूज / मुरार
शनिवार की सुबह मुरार थाना क्षेत्र के मनपा पुल पर नहर में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी मच गयी। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह किसान खेतो की तरफ घुमने गए तो देखा की नहर में शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की पहचान में जुट गयी है। जिसमें पता चला की भोजपुर जिले के अगियांव गांव निवासी एतवारु मुसहर है। मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टी पुल पर से निचे पानी में गिरने से हुआ है। इस दौरान मृतक के शरीर पर हल्की चोट के निशान भी है।
