Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

अपहरण के बाद रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, प्रेम प्रसंग का संदेह

जहानाबाद में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है, जिसके पीछे प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने जहानाबाद सदर अस्पताल के सामने सड़क को घंटों जाम कर दिया

अपहरण के बाद रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, प्रेम प्रसंग का संदेह

केटी न्यूज़/जहानाबाद 

जहानाबाद में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है, जिसके पीछे प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया जा रहा है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने जहानाबाद सदर अस्पताल के सामने सड़क को घंटों जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को समाप्त करवा दिया।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के भेलावर ओपी के भरथूआ गांव के युवक संजीत कुमार का दो दिन पूर्व अपहरण किया गया था। परिजनों ने इस संबंध में भेलावर ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। 

बीच में, जहानाबाद के कढ़ौना और नदौल के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिली, जिसे रेलवे पुलिस ने अज्ञात समझकर पोस्टमार्टम करवा दिया। बाद में यह शव संजीत कुमार का निकला। शव की पहचान होते ही परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रूम के पास सड़क को जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए ट्रैफिक डीएसपी नवनीत कुमार और भेलावर ओपी अध्यक्ष दुर्गा नंद मिश्रा को काफी मेहनत करनी पड़ी।

मृतक के भाई रंजीत कुमार और बहनोई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संजीत का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर भी उसका अपहरण कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृत युवक का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था, और जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने युवक को अपहरण कर रास्ते से हटा दिया। भेलावर ओपी प्रभारी दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।