आरोप : नवविवाहित महिला की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या

आरोप : नवविवाहित महिला की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या

जहानाबाद में महिला की मौत से मची सनसनी।

महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी ।।

केटी न्यूज /जहानाबाद

कल्पा ओपी क्षेत्र के सवाजपुर गांव के समीप एक नवविवाहित महिला की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या, इलाके में सनसनी फैल गई। वही घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि काको थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी उमेश प्रसाद की पुत्री मधु कुमारी एवं घोसी थाना क्षेत्र के करहरा गांव निवासी शिवनंदन प्रसाद के पुत्र अमरिंदर कुमार दोनों कोचिंग करने के लिए जहानाबाद जाता था इसी बीच दोनों के प्यार हो गया और लड़का इस लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया इस बात की जानकारी जैसे ही लड़के के परिवार बालों को लगी इस शादी का विरोध करने लगा लेकिन इसके बाद भी लड़का ने मंदिर में जाकर 2022 में शादी रचा लिया लेकिन लड़का पक्ष वालों को यह शादी मंजूर नहीं था जिसके कारण लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और लड़की वालो से₹500000 दहेज की मांग की जा रही थी जब मांग नहीं पूरा किया गया तो ससुराल वालों ने गला दबाकर इस लड़की की हत्या कर दिया। गजब तो उसे समय हो गई जब हत्या कर ससुराल वालों ने लड़की के शरीर पर एक सांप रखकर वीडियो बना लिया और हत्या को दुर्घटना का सकल देने के लिए सांप के साथ मृतक महिला वीडियो बना कर के मायके वाले को भेज दिया। और कहने लगा कि सांप काटने से इस महिला की मौत हुई है अपने कारनामों को छुपाने के लिए कई बहाने बनाए लेकिन लड़की के मायके परिवार घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा