Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है: शमीम खान

कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है: शमीम खान

-एआईएमआईएम पार्टी की हुई बैठक 

केटीन्यूज/बलिया

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एआईएमआईएम पार्टी की बैठक सिकंदरपुर विधानसभा के जनुवान गांव में रविवार को आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के नव मनोनीत विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष जफर अली का ग्राम वासियों ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है: शमीम खान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने कहा कि हमारे लिए कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है। इन्होंने अल्पसंख्यकों की भलाई के बारे में कभी नहीं सोचा। कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा नुकसान मुसलमान का हुआ। सपा, बसपा, कांग्रेस, राजद के लिए केवल हम वोट बैंक हैं। इन किसी भी पार्टियों का हमारे मसले से कोई लेना देना नहीं है और न तो ये कभी हमारे लिए आवाज ही उठाते हैं।

कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है: शमीम खान

अगर हमें अपने मसले हल करने हैं तो हमें अपने बीच से अपना लीडर बनाना होगा, जो हमारी लड़ाई लड़ सकें। इस अवसर पर जिला सचिव खुर्शीद अहमद, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, जिला संगठन मंत्री मुदस्सिर अंसारी, विधानसभा प्रभारी रसड़ा मुराद अहमद, सफीक शेख, हाजी निजामुद्दीन शेख, हसनैन अहमद, शेख उमर साहब, मुमताज शेख, सादिक शेख, हसरत शेख,

कांग्रेस का इतिहास ही काला रहा है: शमीम खान

साहनियाज शेख, समीर शेख, अशरफ शेख, फूल मोहम्मद शेख, मुफ्ती मोहम्मद आलम, हसनैन अहमद, बदरे आलम शेख, रियासत शेख, लाल मोहम्मद सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ व संचालन जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।