Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

द्वाबावासियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी साढ़े तीन हजार करोड़ की सौगात

द्वाबावासियों को मुख्यमंत्री योगी ने दी साढ़े तीन हजार करोड़ की सौगात

144 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

केटी न्यूज/बलिया

संपूर्ण क्रांति के अग्रज लोक नायक जयप्रकाश नारायण के गृह क्षेत्र सिताब दियारा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर अपने निर्धारित कार्यक्रम में एक घंटे लेट 3.55 बजे हैलीपैड पर उतरा। यहां से सीएम सीधे प्रभावती देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विकस परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे और 3638.25 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत सतही जल आधिारित तीन परियोजनाएं, अगउर, सुखपुरा, नरही और जययप्रकाश नगर में 50.50 बेड के फील्ड चिकित्सालय, रेवती, दोकटी, बैरिया, हल्दी, सहतवार, भीमपुरा, फेफना, नगरा, सुखपुरा, सिकंदरपुर, खेजुरी, पकड़ी, बांसडीहरोड, नरही, बासडीह थानों में विवेचना कक्ष और बैरकों का कार्य, कोतवाली और पुलिस लाइन में हास्टल और बैरक। जिला कारागार में पंप हाउस एवं आरसीसी वाटर चौनल, राजकीय आईटीआई नवानगर और इब्राहिमाबाद में बाउंड्रीवाल, जीजीआईसी में निर्माण, द्राम खरुआव और सिसवार में सीसी सड़क और नालीए 97 भूकंपरोधी विद्यालयों का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालय चिलकहर में हास्टल, क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान हुसेनाबाद, जीआईसी सिकंदरपुर, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 26 बेड के कोविड वार्ड, ग्राम पंचयात संवरूपुर, रामपुर, श्रपतिपुर, सरया गुलाब राय, मुड़ाडीह, जगदेवा, मर्ची खुर्द, नसीरपुर एवं पर्वतपुर में पेयजल परियोजनाओं का लोकर्पण किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।