Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल
Keshav Times

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण

शिक्षा को सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानने वाले देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को डुमरांव के तिवारी टोला स्थित एक निजी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण

__ जयंती पर तिवारी टोला में जुटे शिक्षाविद् और समाजसेवी, विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का दिया संदेश

केटी न्यूज/डुमरांव। 

शिक्षा को सामाजिक बदलाव और राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम मानने वाले देश के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर बुधवार को डुमरांव के तिवारी टोला स्थित एक निजी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खिदमत गुजार कमिटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने मौलाना आजाद के शैक्षणिक योगदान, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान पूरा माहौल शिक्षा, एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से सराबोर रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक परवेज आलम ने निभाई।मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राजकीय पुरस्कार-2023 से सम्मानित शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने कहा कि मौलाना आजाद का व्यक्तित्व भारतीय शिक्षा व्यवस्था के विकास की मजबूत नींव से जुड़ा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान और दूरदर्शी विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सोच आज भी देश के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रासंगिक है।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण

वहीं, पीपीएसएस के डुमरांव प्रखंड संयोजक तबरेज आलम ने मौलाना आजाद को शिक्षा का अग्रदूत बताते हुए कहा कि उनका सपना शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना और देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था। रेडक्रॉस से जुड़े डॉ. नसीम अहमद ने शिक्षा के साथ सामाजिक सेवा को भी राष्ट्र के विकास का महत्वपूर्ण आधार बताया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आयोजन ने बच्चों को देश के महान शिक्षाविदों के विचारों और उनके योगदान से परिचित होने का अवसर दिया।इस मौके पर खिदमत गुजार कमिटी के अध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद, शिक्षक परवेज आलम, खालिक अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।