प्लस टू हाईस्कूलों में बारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू

शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाईस्कूलों में शुक्रवार से बारहवीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया।

प्लस टू हाईस्कूलों में बारहवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू

केटी न्यूज/केसठ। 

शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाईस्कूलों में शुक्रवार से बारहवीं कक्षा की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा 26 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर परीक्षा में हिस्सा लिया।अर्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित है। विभागीय निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय भी दिया जा रहा है।

प्लस टू हाईस्कूल केसठ के शिक्षक उमेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान एवं तर्कशास्त्र तथा दूसरी पाली में रसायन विज्ञान एवं राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के साथ-साथ गंभीरता भी देखने को मिली।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेश राम ने बताया कि सभी विद्यालयों में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।बताया गया कि प्रखंड के विभिन्न प्लस टू हाईस्कूलों में बारहवीं कक्षा के लगभग डेढ़ सौ से अधिक छात्र-छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति भी देखी गई। विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।