बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में “वॉक-इन स्कॉलरशिप” की घोषणा
बक्सर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “वॉक-इन स्कॉलरशिप” योजना की घोषणा की है। विद्यालय की इस पहल को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
__ मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा विशेष लाभ, नए सत्र के लिए प्रवेश अंतिम चरण में
केटी न्यूज/बक्सर:
बक्सर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए “वॉक-इन स्कॉलरशिप” योजना की घोषणा की है। विद्यालय की इस पहल को क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सीबीएसई पृष्ठभूमि से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक छात्र अपने पिछले सत्र के परिणाम के आधार पर सीधे विद्यालय परिसर में आकर इस विशेष छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी शैक्षणिक क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें।विद्यालय में नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सीमित सीटों के चलते अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल अपनी अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुभवी शिक्षकों और समग्र विकास पर आधारित वातावरण के कारण तेजी से अभिभावकों के बीच एक भरोसेमंद नाम बनता जा रहा है।वहीं कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रोत्साहन और अतिरिक्त शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में बेहतर मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर अंकुर राय ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि “वॉक-इन स्कॉलरशिप” योजना के माध्यम से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।

साथ ही, विद्यालय आधुनिक सोच, नैतिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।उल्लेखनीय है कि विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र आगामी 10 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनके बच्चों को इस अवसर का लाभ मिल सके।अधिक जानकारी और प्रवेश से संबंधित विवरण के लिए अभिभावक सीधे विद्यालय परिसर में संपर्क कर सकते हैं।

