Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी
Keshav Times

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। ऊर्जा, औद्योगिक विकास, शिक्षा, पशुपालन और आवास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई योजनाओं के माध्यम से जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की पहल की गई है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल आम लोगों की सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि रोजगार, औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__ बिजली, उद्योग, शिक्षा और पशुपालन से लेकर आवास तक छह बड़ी परियोजनाओं को मिली गति, 56 गांवों के 11,500 परिवारों को मिलेगी बेहतर बिजली; 113 लाभुकों को आवास का लाभ

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

केटी न्यूज/बक्सर।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे के अवसर पर बक्सर जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। ऊर्जा, औद्योगिक विकास, शिक्षा, पशुपालन और आवास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई योजनाओं के माध्यम से जिले की आधारभूत संरचना को मजबूत करने की पहल की गई है। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से न केवल आम लोगों की सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि रोजगार, औद्योगिक निवेश और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इन योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी आबादी तक पहुंचेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__ छोटका सिंघनपुरा में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से छोटका सिंघनपुरा में 12.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी पावर सब-स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इस सब-स्टेशन में 10-10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। इसके चालू होने से 56 गांवों के करीब 11,500 परिवारों को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__ बक्सर थर्मल की दूसरी इकाई से बढ़ेगी ऊर्जा क्षमता

बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई भी जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 7,027 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना ऊर्जा उत्पादन क्षमता के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगी। इससे बक्सर, डुमरांव और आरा सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलने के साथ औद्योगिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है।

__नावानगर में 125 एकड़ में विकसित होगा विशेष आर्थिक क्षेत्र

औद्योगिक विकास की दिशा में नावानगर से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। यहां औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ भूमि पर विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना की एकरारनामा राशि 109.0143 करोड़ रुपये निर्धारित है। इसके विकसित होने से जिले में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__तीन विद्यालय भवनों से शिक्षा को मिलेगा विस्तार

शिक्षा के क्षेत्र में भी जिले को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। शिक्षा विभाग की ओर से 9.47 करोड़ रुपये की लागत से तीन विद्यालय भवनों का निर्माण पूरा किया गया है। इनमें नावानगर के परसागण्डा स्थित +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय पर 1.93 करोड़, इटाढ़ी के बड़कागांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर 3.77 करोड़ तथा सिमरी के ढकाईच स्थित +2 उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पर 3.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इन भवनों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे खासकर छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__ डुमरांव में 37 करोड़ से बनेगा हीफर पालन केंद्र

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए डुमरांव स्थित गोकुल ग्राम (हरियाणा पशु प्रजनन प्रक्षेत्र) में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 37.043 करोड़ रुपये की लागत से हीफर पालन केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां 500 मादा पशुओं के माध्यम से आईवीएफ और सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक का इस्तेमाल कर उच्च आनुवंशिक गुणवत्ता वाली बछियों का उत्पादन किया जाएगा। इससे पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशु उपलब्ध होंगे और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। योजना का क्रियान्वयन कॉम्फेड, पटना द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

__ 113 लाभुकों को मिलेगा पक्के मकान का सहारा

आवास योजना के तहत भी लाभुकों को राहत मिली। नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादित 113 लाभुकों में से सांकेतिक रूप से 10 लाभुकों को नवनिर्मित आवास की चाबियां सौंपी गईं। इन छह प्रमुख परियोजनाओं के माध्यम से बक्सर में विकास के कई नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। बिजली, उद्योग, शिक्षा, पशुपालन और आवास के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार जिले की सामाजिक और आर्थिक तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण नावानगर औद्योगिक विकास क्षेत्र एवं चौसा ताप विद्युत संयंत्र से किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।