Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने
Keshav Times

जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी

शहर से सटे जासो गांव में घर के भीतर गांजा का अवैध कारोबार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। मानस पोर्टल पर मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे में कथित रूप से संलिप्त एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 410 ग्राम गांजा, 2935 रुपये नकद और गांजा की पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का थैला बरामद किया है।

जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी

__ मानस पोर्टल की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 410 ग्राम गांजा और 2935 रुपये नकद बरामद; पैकेट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का थैला भी जब्त

केटी न्यूज/बक्सर।

शहर से सटे जासो गांव में घर के भीतर गांजा का अवैध कारोबार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। मानस पोर्टल पर मिली सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस धंधे में कथित रूप से संलिप्त एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 410 ग्राम गांजा, 2935 रुपये नकद और गांजा की पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का थैला बरामद किया है। इस कार्रवाई ने गांव और आसपास के इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मानस पोर्टल पर जासो गांव में गांजा की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पहले उसका सत्यापन कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने जासो गांव में कृष्णा अमृत मैरेज हॉल के सामने स्थित एक घर में छापेमारी की।

जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी

तलाशी के दौरान घर से 410 ग्राम गांजा और बिक्री से संबंधित होने की आशंका में 2935 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा गांजा की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक का थैला भी पुलिस के हाथ लगा। मौके से पुलिस ने कमलेश कुमार उर्फ शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित संतोष राम उर्फ मुन्ना राम का पुत्र और जासो गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस अब उससे पूछताछ के आधार पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और गांजा की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।