Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी
Keshav Times

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

गोकुल जलाशय में पानी घट रहा है तो इसका असर सिर्फ जलीय जीवन पर नहीं, बल्कि उन सात सौ परिवारों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है, जिनकी उम्मीदें और रोजी-रोटी इसी जलाशय से जुड़ी हैं। कभी मछलियों की भरपूर उपलब्धता के लिए पहचान रखने वाला गायघाट का गोकुल जलाशय अब जलस्तर में गिरावट और घटते उत्पादन की समस्या से जूझ रहा है।

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

__ तीन पीढ़ियों की आजीविका का सहारा बना गोकुल जलाशय सिमट रहा पानी की कमी से, 400 नावों पर सवार होकर मछली पकड़ने वाले परिवारों की घट रही आमदनी

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर।

गोकुल जलाशय में पानी घट रहा है तो इसका असर सिर्फ जलीय जीवन पर नहीं, बल्कि उन सात सौ परिवारों की जिंदगी पर भी पड़ रहा है, जिनकी उम्मीदें और रोजी-रोटी इसी जलाशय से जुड़ी हैं। कभी मछलियों की भरपूर उपलब्धता के लिए पहचान रखने वाला गायघाट का गोकुल जलाशय अब जलस्तर में गिरावट और घटते उत्पादन की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि तीन पीढ़ियों से मछली पकड़कर परिवार पालने वाले मछुआरों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने लगा है।जलाशय में करीब 400 नावें रोजाना मछली पकड़ने के काम में लगी रहती हैं। सुबह चार बजे से शुरू होने वाली मछुआरों की दिनचर्या रात आठ बजे तक चलती है।

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

प्रत्येक नाव पर दो लोग सवार होकर करेंट जाल के सहारे मछलियां पकड़ते हैं। बिन, मल्लाह, दुसाध और गोड समुदाय के करीब एक हजार लोगों की आजीविका प्रत्यक्ष रूप से इस पेशे पर निर्भर है। बावजूद इसके, दिनभर की कड़ी मेहनत के बाद भी मछुआरों को अपेक्षित आमदनी नहीं हो पा रही है।मछुआरों के मुताबिक, पहले जलाशय में 10 से 20 फीट तक पानी रहता था, लेकिन अब कई हिस्सों में गहराई घटकर महज तीन से पांच फीट रह गई है। इसका असर मछलियों की उपलब्धता पर भी पड़ा है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन दो क्विंटल मछलियां ही पकड़ी जा रही हैं। इनमें गिरई, पोठिया, रेहू और कतला प्रमुख हैं।

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

इनकी आपूर्ति ब्रह्मपुर के अलावा छपरा, पटना, मुजफ्फरपुर और पंजाब तक होती है। बाजार में मछलियों की कीमत दस से दो सौ रुपये तक है, लेकिन घटते उत्पादन के कारण परिवारों की औसत दैनिक आमदनी महज 300 से 400 रुपये रह गई है।आर्थिक तंगी के बीच कई परिवार खेती को भी सहारा बना रहे हैं। वहीं, अभिभावक चाहते हैं कि उनकी नई पीढ़ी शिक्षा हासिल कर दूसरे क्षेत्रों में रोजगार तलाशे, ताकि उसे पुश्तैनी पेशे की अनिश्चितताओं से जूझना नहीं पड़े।ब्रह्मपुर प्रखंड मत्स्यजीवी संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश बिन ने जलाशय के संरक्षण को समय की जरूरत बताया।

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

उन्होंने कहा कि नैनीजोर बांध पर फाटक लगाकर जलाशय में पानी का स्तर बनाए रखा जा सकता है। इससे मछलियों का उत्पादन बढ़ेगा और सैकड़ों परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मछुआरा समुदाय को मछली पालन के लिए पर्याप्त सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। जलाशय की गहराई बहाल करने, जल संरक्षण और मछुआरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की जरूरत है। यदि समय रहते पहल नहीं हुई तो गोकुल जलाशय के साथ इससे जुड़ी पीढ़ियों की आजीविका भी संकट में पड़ सकती है।

गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।