भीषण गर्मी में भगवान भरोसे डुमरांव की विद्युत आपूर्ति, लापरवाह बने है अधिकारी

भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है वही डुमरांव का विद्युत विभाग लापरवाह बन गया है और विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे संचालित हो रही है, जिससे शहरवासियों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

भीषण गर्मी में भगवान भरोसे डुमरांव की विद्युत आपूर्ति, लापरवाह बने है अधिकारी

-- पावर सब स्टेशन से मात्र 300 मीटर दूर स्थित ट्रांसफार्मर में मामूली लोकल फाल्ट के मरम्मत में लगे ढाई घंटे, शिकायत करने पर बोले सहायक विद्युत अभियंता जेई से करे बात

--  विधायक राहुल सिंह ने लिया संज्ञान, बोले लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

केटी न्यूज/डुमरांव 

भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो गया है वही डुमरांव का विद्युत विभाग लापरवाह बन गया है और विद्युत आपूर्ति भगवान भरोसे संचालित हो रही है, जिससे शहरवासियों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डुमरांव के पॉवर सब स्टेशन से महज 300 मीटर दूर स्थित महाराजा पेट्रोल पंप के पास स्थित ट्रांसफार्मर में मात्र फेज मारने जैसी मामूली शिकायत का निपटारा ढाई घंटे बाद हुआ, वह भी तब जब इस मामले की शिकायत कार्यपालक अभियंता, डुमरांव विधायक व डुमरांव एसडीएम से की गई। इस दौरान उक्त फेज से जुड़े उपभोक्ता इस भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।

महाराज पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले गोलू सिंह, कमल नगर के दिलीप गोंड, रौनक सिंह, छोटे सिंह समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि सुबह 10 बजे ही उनके ट्रांसफार्मर का एक फेज मार दिया था, करीब 11 बजे इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को हुई, जिसके बाद उपभोक्ता पॉवर सब स्टेशन में इसकी शिकायत किए। एक घंटे के बाद अमित कुमार नाम का एक मानबल वहां पहुंचा तथा खराबी को दूर करने के बाजय घुमकर चला गया। इसके बाद उपभोक्ता कई बार पॉवर सब स्टेशन से लेकर विभागीय अधिकारियों से संपर्क करते रहे, लेकिन सवा एक बजे के बाद ही तीन मानव बल आए इसके बाद गड़बड़ी को दूर किए, जिसके बाद करीब 1.35 बजे उक्त फेज में विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। बता दें कि शनिवार को भी पूरे दिन लोकल फाल्ट के कारण जहां पूरे दिन शहर की विद्युत आपूर्ति बाधित रही, वहीं इस दौरान विभागीय अधिकारियों की उदासीनता तथा बेपरवाही लोगों पर भारी पड़ी रही।

बता दे कि इससे पहले शुक्रवार को भी दो दर्जन से अधिक शिकायतें लोकल फाल्ट की आई थी, जिनमें अधिकांश का निपटारा भी नहीं हो पाया था कि शनिवार को एक बार फिर से लोकल फाल्ट का दौर शुरू हो गया। इस दौरान शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए अन्य चोटी का जोर लगाने वाला विद्युत विभाग तथा उसके अधिकारी उपभोक्ताओं को स्मार्ट सुविधा देने में न सिर्फ नाकाम रहे बल्कि वह उपभोक्ताओं को अपना जवाबों से संतुष्ट भी नहीं कर पा रहे थे आलम यह था की शिकायत करने पर सहायक विद्युत अभियंता राकेश कुमार दूबे शिकायत सुनने और उसके समाधान की बजाय जेई से संपर्क करने का सुझाव दे रहे थे जबकि जेई मानव बलों की कमी का हवाला दे रहे थे। जानकारी के अनुसार एक दर्जन से अधिक मानवबलों में एक शिफ्ट में मात्र तीन मानबल ही कार्य कर रहे है। इनके भरोसे ही डुमरांव के 35 वार्डों की जिम्मेवारी है। 

-- बड़ा सवाल, कब स्मार्ट होगी सुविधाएं

बता दें कि शहरी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बड़ी तत्परता व मुश्तैदी से स्मार्ट मीटर लगाया गया था। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की एक न सुनी थी, लेकिन सुविधाए स्मार्ट नहीं हो सकी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि मीटर स्मार्ट लगाने में विभाग ने जिनती तत्परता दिखाई थी यदि उससे आधे भी आपूर्ति दुरूस्त करने में मुश्तैदी दिखाता तो शहर में विद्युत आपूर्ति निर्बाध गति से मिल सकती है।