सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत जी.बी.ओ. प्लस टू उच्च विद्यालय बंशवर में नव निर्मित उद्यान का उद्घाटन

ब्रहमपुर प्रखंड अंतर्गत जी.बी.ओ. प्लस टू उच्च विद्यालय बंशवर के प्रांगण में सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत नव निर्मित उद्यान का उद्घाटन शुक्रवार को विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र ओझा द्वारा किया गया। यह उद्यान सीएसआईआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विक्रमा सिंह एवं राम निहोर पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत देखरेख में विकसित किया गया है।

सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत जी.बी.ओ. प्लस टू उच्च विद्यालय बंशवर में नव निर्मित उद्यान का उद्घाटन

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रहमपुर प्रखंड अंतर्गत जी.बी.ओ. प्लस टू उच्च विद्यालय बंशवर के प्रांगण में सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत नव निर्मित उद्यान का उद्घाटन शुक्रवार को विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक जगदीश चंद्र ओझा द्वारा किया गया। यह उद्यान सीएसआईआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विक्रमा सिंह एवं राम निहोर पटेल के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत देखरेख में विकसित किया गया है।उद्यान निर्माण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं में पौधरोपण एवं पौध संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें प्रकृति से भावनात्मक रूप से जोड़ना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की भावना उनके जीवन का अभिन्न अंग बन सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, दक्षिण बिहार के जनसंवाद प्रमुख शैलेश कुमार ओझा ने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के इस दौर में पौधों का संरक्षण मानव जीवन के अस्तित्व से सीधे जुड़ा हुआ है। पेड़-पौधे केवल धरती का श्रृंगार नहीं, बल्कि हमारी अनिवार्य आवश्यकता और सामूहिक जिम्मेदारी हैं।उद्घाटनकर्ता जगदीश चंद्र ओझा ने विद्यालय के ऐतिहासिक विकास क्रम को याद करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे उद्यान न केवल पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वहीं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विक्रमा सिंह ने सीएसआईआर फ्लोरीकल्चर मिशन की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उद्देश्य, उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर में औषधीय उद्यान विकसित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रत्युष चंद्र ओझा, शिक्षाविद् चतुर्भुज प्रसाद, ग्राम पंचायत के सरपंच काशी यादव सहित शिक्षकगण एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार किया।