Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 एवं विज्ञान मेला का दो दिवसीय आयोजन 02 एवं 03 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ. विद्यानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

- जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, 13 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में होंगे प्रतिभागी शामिल

केटी न्यूज/बक्सर

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 एवं विज्ञान मेला का दो दिवसीय आयोजन 02 एवं 03 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ. विद्यानंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राज्य की प्रगति की धुरी होते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विज्ञान, तकनीक और संस्कृति युवाओं में नवाचार तथा सामाजिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। डीएम ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी में शोध प्रवृत्ति और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनमें जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान बक्सर तथा राज प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरांव के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र शामिल थे। सभी अतिथियों ने छात्रों द्वारा प्रदर्शित विज्ञान मॉडल, नवाचार और रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा की तथा कहा कि युवा उत्सव और विज्ञान मेला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

दो दिवसीय कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम नरेश राय के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान आधुनिक समाज की प्रगति का आधार है और विज्ञान मेला छात्रों में अनुसंधान क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समस्या समाधान की क्षमता को मजबूत करता है। मेला में कुल 32 प्रतिभागियों के मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा प्रबंधन, रोबोटिक्स, कृषि नवाचार और सामाजिक-तकनीकी समस्याओं के समाधान जैसे विषय प्रमुख रहे।

बक्सर में शुरू हुआ दो दिवसीय युवा उत्सव व विज्ञान मेला, 32 मॉडलों ने बटोरी सराहना

03 दिसंबर को युवा उत्सव के अंतर्गत समूह नृत्य, लोकगीत, कविता, नाटक, वादन, चित्रकला और फोटोग्राफी सहित कुल 13 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर से आए प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के सफल और सुचारू संचालन में डॉ. जीवेश उज्ज्वल और अभिषेक कुमार की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके समन्वय से आयोजन को व्यवस्थित रूप दिया जा सका।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।