एकौना गांव में मामूली विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग महिला जख्मी
दो पक्षों में मामूली विवाद आक्रमक हो गया। जिसमें एक पक्ष के द्वारा दुसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिसमें एक पड़ोस की महिला घायल हो गयी। घटना सोमवार की देर रात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में हुई।

केटी न्यूज/आरा
दो पक्षों में मामूली विवाद आक्रमक हो गया। जिसमें एक पक्ष के द्वारा दुसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जिसमें एक पड़ोस की महिला घायल हो गयी। घटना सोमवार की देर रात भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में हुई। महिला को गोली बाएं पैर के जांघ पर लगी है जो छूकर निकल गई है। इससे वह जख्मी हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया।

घायल महिला की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव वार्ड नंबर 10 निवासी कुसुम देवी 30 वर्ष पति प्रेमचंद साह के रूप में हुई है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गोलबारी की घटना की जांच में जूट गये।

पीड़ित कुसुम देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की लड़की गोलू गांव की एक महिला के बारे में उल्टी-सीधी बात कर रही थी। जिसे लेकर गांव के हीं दो युवक हाथ में हथियार लेकर आए और कहने लगे कि अभी चाहेंगे तो कितनी गोलियां की बौछार कर देंगे।

इसी बात को लेकर उन लड़कों से उनकी जेठानी व उनकी बेटी की कहासुनी हुई। जिसके बाद उक्त बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। फायरिंग के दौरान जब उन्होंने सोचा कि वह दरवाजे से उठकर घर में चली जाए। तभी गोली उनके बाएं पैर के जांघ को छूते हुए निकल गई। जिससे वह जख्मी हो गई।

