Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज मुर्गी फार्म की आड़ में चल रहा था अवैध धंधा, कट्टा-कारतूस और शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Keshav Times

पुरानी दुश्मनी में की गयी थी फायरिंग, एक गोलीबाज गिरफ्तार

पुरानी दुश्मनी में की गयी थी फायरिंग, एक गोलीबाज गिरफ्तार

केटी न्यूज/आरा

जिले के आयर थाना अंतर्गत इसाढ़ी बाजार गोलीकांड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया। पूर्व की दुश्मनी में दहशत पैदा करने को लेकर गोलीबारी की गई थी। इस मामले में एक गोलीबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गयी है। पकड़ा गया गोलीबाज आयर थाना क्षेत्र के आटापुर गांव निवासी अभय कुमार है। उसने घटना में शामिल होने की बात भी स्वीकार कर ली है। एसपी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के बाद बदमाशों की पहचान और धरपकड़ को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के जरिए तीनों अपराधियों की पहचान की गयी। उसके बाद आटापुर गांव से अभय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद एसपी ने बताया आयर थाना क्षेत्र के कहेन गांव के दो लड़कों में कुछ रोज पूर्व झड़प हुई थी‌। उसी को लेकर दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गयी है। दोनों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को छापेमारी की जा रही है। टीम में आयर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार भास्कर और दारोगा भावना राय शामिल थे। बता दें कि शनिवार की दोपहर आरा-मोहनियां हाईवे पर स्थित इसाढ़ी बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की गयी थी। उससे इलाके में सनसनी वह दहशत पैदा हो गयी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।